By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: हेमकुंट साहिब से वापस लौट रहे यात्रियों का वाहन पलटा, अमृतसर-तरनतारन के 9 श्रद्धालु घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > हेमकुंट साहिब से वापस लौट रहे यात्रियों का वाहन पलटा, अमृतसर-तरनतारन के 9 श्रद्धालु घायल
Punjab

हेमकुंट साहिब से वापस लौट रहे यात्रियों का वाहन पलटा, अमृतसर-तरनतारन के 9 श्रद्धालु घायल

The Punjab Plus
Last updated: 2024/07/19 at 10:47 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

अमृतसर (द पंजाब प्लस) हेमकुंट साहिब में माथा टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का टाटा एक्स जोन वाहन जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत वाहन में सवार सभी 9 लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में प्राथमिक उपचार देने के बाद श्रीनगर मैडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सभी घायल आपस में रिश्तेदार हैं और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन की स्टेयरिंग लॉक होना सामने आई है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क के किनारे पैराफिट और क्रैश बैरियर नहीं हैं। घायलों में गुमानपुरा अमृतसर निवासी बेअंत सिंह (चालक) व कंवलजीत सिंह, राजोके तरनतारन निवासी हरप्रीत सिंह, राजाताल अमृतसर देहाती निवासी तरसेम सिंह, चक अल्लाहबख्स निवासी पवनदीप कौर व हरप्रीत कौर, निशान सिंह, जसविंदर कौर, कलविंदर कौर हैं। इनमें कंवलजीत और तरसेम की हालत गंभीर है। श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब के अमृतसर से हेमकुंट साहिब की यात्र पर आया था। मंगलवार को सभी ने हेमकुंट साहिब में मात्था टेका था और बुधवार सुबह पंजाब के लिए निकले। उनका वाहन अभी गोविंदघाट से 10 किमी आगे जोशीमठ पहुंचा था कि मारवाड़ी बैंड के पास स्टेयरिंग लॉक हो गया। जैसे ही यह खबर गायों के परिवार वालों को मिली तो वह दहशत में आ गए। फोन मिलाकर अपने रिश्तेदारों का हाल-चाल पूछने लगे। जब उनकी बात हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली। घायलों के रिश्तेदार अमृतसर और तरन तारन से श्रीनगर मैडीकल अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं।

The Punjab Plus 19 July 2024 19 July 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाबी सिंगर करण औजला का एक्सीडेंट: गाने की शूटिंग के दौरान कार पलटी
Next Article सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक हिरासत में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?