जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल के बाद एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर युवती की अश्लील वीडियो वायरल हो गई है। जिसके बाद इन्फ्लूएंसर ने खुद माना कि ये वीडियो उसी की हैं।
साथ ही उसने कहा कि उक्त वीडियो बनाने की अनुमति भी उसने दी थी, मगर उसे नहीं पता था कि उक्त लड़का उसका वीडियो वायरल कर देगा। वीडियो में उक्त सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आपत्तिजनक स्थिति में है। उसके साथ एक लड़का भी है, जिसने उक्त वीडियो बनाया था। सोशल मीडिया पर इस युवती के करीब 95 हजार फॉलोअर्स हैं।
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इन्फ्लूएंसर युवती ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। जिसमें उसने वीडियो में खुद के होने की बात कबूलते हुए कहा कि लड़के ने उसका भरोसा तोड़ा है। हालांकि उसने सफाई दी कि फालोअर्स बढ़ाने के लिए उसने ऐसा नहीं किया।
पढ़ें इन्फ्लूएंसर द्वारा शेयर की गई पोस्ट…

