टांडा उड़मुड़ (दीपक पंडित) होशियारपुर जालंधर हाईवे पर दसूहा के पास सवारियों से भरी बस पलट गई। घटना के वक्त बस दसूहा से जालंधर की ओर आ रही थी। बस में करीब 60 सलारियां सवार थी। करीब 25 सवारियों को घटना में चोटें आई है। जिसमें से 2 लोग गंभीर जख्मी है। दोनों को तुरंत अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकियों का इलाज सिविल अस्पताल दसूहा में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा आज यानी सोमवार को सुबह हुआ। सवारियों के अनुसार घटना के वक्त बस ओवर स्पीड थी, इसी के चलते हादसा हुआ है। जिसके चलते टायर स्लिप हो गया और बस अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। जिसके बाद आसपास के वाहनों से उतरे लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और मामले जानकारी दसूहा पुलिस को दी।


