चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब पुलिस ने फैक्ट्रियों को निशाना बनाने वाले एक चोर गिरोह के 6 सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों से वारदातों में प्रयोग की जाने वाली महिंद्रा पिकअप और चोरी किया हुआ 10 लाख का सामान बरामद हुआ है। यह कार्रवाई मोहाली पुलिस की तरफ से की गई।
मोहाली की एसपी इन्वेस्टिगेशन ज्योति यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी हरियाणा और पंजाब के रहने वाले है। वहीं, आरोपियों में पिता व पुत्र भी शामिल है। आरोपियों के पकडे़ जाने से कई वारदातें सुलझ गई हैं।
पुलिस से पता चला है कि खासकर कुराली के एरिया में लगातार फैक्ट्रियों को निशाना बनाया जा रहा था। इस संबंधी शिकायतें मिलने के बाद पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया गया था। पांच सितंबर को सेक्टर-125 निवासी रिशीपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया थ। इस तरह 14 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 निवासी ने बताया कि उनकी घंडूआं में है। जिसमें 20 के करीब मुलाजिम है। उसकी फैक्ट्री में 29 और 30 अगस्त को चोरी हुई थी। करीब ढाई लाख का सामान चोर ले गए थे।