By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में रामलीला के दौरान मंदिर पंडाल पर पथराव:नवरात्रि के अवसर पर मची अफरा-तफरी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में रामलीला के दौरान मंदिर पंडाल पर पथराव:नवरात्रि के अवसर पर मची अफरा-तफरी
Jalandhar

जालंधर में रामलीला के दौरान मंदिर पंडाल पर पथराव:नवरात्रि के अवसर पर मची अफरा-तफरी

The Punjab Plus
Last updated: 2024/10/11 at 1:33 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

 जालंधर,11 अक्टूबर (दीपक पंडित) जालंधर में पन्नू विहार के पास नवरात्रि के मौके पर चल रही रामलीला के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने मंदिर पर हमला कर दिया। हमलावरों को एक प्रवासी से मारपीट करने से रोका गया था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों द्वारा किए गए हमले में कुछ युवकों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के समय पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता शीतल अंगुराल मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने देर रात मौके से एक युवक को हिरासत में लिया।

मिली जानकारी के अनुसार ये वारदात जालंधर वेस्ट हलके में हुई है। बता दें कि पन्नू विहार में नवरात्रों के उपलक्ष्य में पन्नू विहार में स्थित मंदिर मां दुर्गा की पूजा रखी गई थी। दुर्गा पूजा के दौरान कुछ हथियारबंद युवकों ने पंडाल में घुस आए और आरोपियों ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया।

आरोपियों के उपद्रव मचाने से रोका गया तो उक्त आरोपियों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने मंदिर के अंदर घुसकर भी तोड़फोड़ की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वेस्ट हलके की पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने देर रात बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पन्नू विहार के रहने वाले सुनील ने बताया कि पन्नू विहार स्थित मंदिर में कमेटी द्वारा राम लीला का आयोजन किया गया था। रोजाना की तरह गुरुवार देर रात भी पूजा के दौरान राम लीला चल रही थी। इस दौरान ये वारदात हो गई। वारदात के वक्त मंदिर में काफी भीड़ इकट्ठा था। करीब दस हमलावरों ने मिलकर उक्त जगह पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार हमला करने आए युवकों को पहले भी किसी प्रवासी से मारपीट करने से रोका था। असल में आरोपी उक्त बात को लेकर गुस्साए हुए थे। जब आरोपियों ने हमला किया तो मंदिर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और लोग दहशत में आ गए। मामला इतना बढ़ गया था कि आरोपियों ने राम लीला वाली जगह पर पथराव तक कर दिया। सुनील ने बताया कि उक्त आरोपी साथ वाले मोहल्ले में ही रहते हैं।

The Punjab Plus 11 October 2024 11 October 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article करतारपुर: भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार नौजवान की मौत: दूसरा नौजवान गंभीर जख्मी
Next Article जालंधर : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने इस थाने का किया औचक दौरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?