चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के 15 जिलों में आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे जा सकती है। पिछले 24 घंटे में पंजाब में 1 डिग्री और चंडीगढ़ में 1.5 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। पाकिस्तान-ईरान बॉर्डर पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है, जिसके बाद 30 नवंबर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
जिसके बाद मैदानी इलाकों में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मलेरकोटला और पटियाला में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आने वाले पूरे हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट या पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। वहीं चंडीगढ़ में भी आने वाले दिन शुष्क रहने वाले हैं और बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
जाने चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 9 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।
अमृतसर- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 9 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- शहर में हलकी धुंध रहेगी। तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।

