चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे हैं। वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में हाल ही में लागू किए गए 3 नए क्रिमिनल कानून भारतीय दंड संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की समीक्षा कर रहे हैं।
चंडीगढ़ की SSP कवंरदीप कौर ने PM मोदी, अमित शाह और पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को एग्जीबिशन दिखाया। SSP ने सभी को पुलिस की वर्किंग के बारे में समझा रही हैं।
उधर, PM के आने से पहले सेक्टर-23 में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ नगर निगम के लिए फंड की घोषणा करने के लिए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना, प्रदेश महासचिव कपिल चोपड़ा व अन्य को हिरासत में ले लिया।