चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) चंडीगढ़ में हाल ही में नगर निगम की एक बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह विवाद बाबा साहब डॉ अंबेडकर पर हुई टिप्पणी को लेकर बढ़ा और हाथापाई की स्थिति तक पहुंच गया। इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए।
चंडीगढ़ नगर निगम के ऑफिस में कांग्रेस, AAP और बीजेपी के पार्षदों की एक बैठक हो रही थी। इस बैठक के दौरान, कांग्रेस और AAP के पार्षदों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का मुद्दा उठाया। इन दोनों दलों ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। इसके बाद, दोनों दलों ने प्रस्ताव पारित कर अमित शाह से इस्तीफे की मांग की।
https://twitter.com/i/status/1871468022730486167
बीजेपी ने कांग्रेस और AAP के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि नेहरू के समय भी कांग्रेस ने डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया था। यह आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ता गया और दोनों पक्षों के पार्षद आपस में भिड़ गए।
कांग्रेस और AAP के पार्षदों ने बीजेपी नेता अनिल मसीह को “वोट चोर” कहकर आलोचना की। इस पर अनिल मसीह ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं। इस बयान के बाद कांग्रेस के पार्षद भड़क गए, और दोनों गुटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।