चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में नए साल के बाद पहली कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इसका नोटिफिकेशन जारी हो गया है। ये मीटिंग में चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय में 6 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी। सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि, यह इस साल की पहली कैबिनेट बैठक है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। दिल्ली चुनाव की वोटिंग खत्म होने के अगले ही दिन बैठक रखी गई है। बैठक के बाद कई अहम मुद्दों पर सरकार फैसला ले सकती है।