चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब सरकार के पिछले साल 4 मार्च को शुरू हुए विधानसभा सेशन समाप्त हो गया है। पिछले महीने सरकार ने 24 और 25 फरवरी को स्पेशल सेशन बुलाया गया था। जिसके बाद इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।
वहीं, अब सत्र के समापन के आदेश पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया कटारिया ने जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही अब सरकार ने पंजाब विधानसभा के बजट सेशन को बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्दी ही सरकार की तरफ से इस संबंधी तारीख का ऐलान कर देगी।
पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च 2024 से 15 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया था, जिसमें बजट 5 मार्च 2024 को पेश किया गया था। जबकि मानसून सत्र 2 सितंबर 2024 से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित किया गया था। यह सत्र मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में निर्धारित किया गया था।
इस दौरान, फायर सेफ्टी एनओसी की वैधता अवधि को एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष किया गया था, और पंजाब की पहली खेल नीति को भी मंजूरी दी गई थी। जबकि विंटर सेशन नहीं हुआ था। इसके बाद 24 और 25 फरवरी को सरकार ने स्पेशल सेशन बुलाया था। इसके बाद इसे अनिश्चित कालीन समय के लिए स्थगित कर दिया था।