By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में सतलुज किनारे फ्लड प्रोटेक्शन एक्सरसाइज: सेना-NDRF समेत कई एजेंसियों ने लिया भाग
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में सतलुज किनारे फ्लड प्रोटेक्शन एक्सरसाइज: सेना-NDRF समेत कई एजेंसियों ने लिया भाग
Jalandhar

जालंधर में सतलुज किनारे फ्लड प्रोटेक्शन एक्सरसाइज: सेना-NDRF समेत कई एजेंसियों ने लिया भाग

The Punjab Plus
Last updated: 2025/07/08 at 6:01 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित)  जालंधर के फिल्लौर-लुधियाना रोड पर सतलुज दरिया के किनारे बसे गांव तलवंडी कलां में आज एक बड़ी बाढ़ सुरक्षा (फ्लड प्रोटेक्शन) एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास का नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने किया। इस दौरान सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड और जिला प्रशासन के अन्य विभागों की टीमें भी शामिल रहीं।अभ्यास का मकसद बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को परखना और आपसी तालमेल को मजबूत करना था।

इस मौके पर एसडीएम लाल विश्वास बैंस और फौज व जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। एक्सरसाइज के दौरान बाढ़ की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया गया और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।

डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा- सतलुज दरिया के आसपास के इलाकों को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच तालमेल जरूरी है।

पंजाब और आसपास के राज्यों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर और अमृतसर में बादल छाए रहेंगे और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बना हुआ है, इसलिए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज जालंधर के गांव तलवंडी कलां में फ्लड प्रोटेक्शन एक्सरसाइज का आयोजन किया गया, जिसमें सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य विभागों ने भाग लिया।

The Punjab Plus 8 July 2025 8 July 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बस स्टैंड पर चलाया विशेष CASO अभियान
Next Article भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु के पद पर भर्ती के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 25 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?