चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) चंडीगढ में पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान एवं मंत्री अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल चीमा के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर उन्होंने पहला बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर एफआईआर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा- कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब को माथे से लगाकर कसम खाई थी कि वह पंजाब से नशा खत्म करेंगे। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो लोगों ने सरकार को सत्ता से हटा दिया और आम आदमी पार्टी को पंजाब की सेवा करने का मौका दिया।
मंत्री चीमा ने आगे कहा- इस दौरान जब बीजेपी और अकाली दल की सरकार पंजाब में थी, पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के नाम से तब चिट्टा (नशा) बिकता था। यहां तक की पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू विधानसभा में मजीठिया को तस्कर कहकर संबोधित करते थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा था कि हमारी सरकार आने पर मजीठिया को गले में रस्सा डालकर लेकर आएंगे और सीआईए स्टाफ तरन तारन में लाकर टांगेंगे।

