सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

दोनों नेताओं को बम से उड़ाने की धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद पंजाब और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्टिव मोड में आ गई हैं।
धमकी भरे ईमेल में दोनों नेताओं को “सिखों का दुश्मन” बताते हुए पंजाब CM ऑफिस और बीजेपी कार्यालयों को निशाना बनाने की बात कही गई है।
ईमेल में दावा किया गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 1:11 बजे धमाका किया जाएगा और हमला पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की तरह होगा। इसके अलावा पंजाब और दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालयों में रात 9:11 बजे बम धमाकों की धमकी भी दी गई है।
ईमेल में खालिस्तान का जिक्र करते हुए कई भड़काऊ बातें लिखी गई हैं। वहीं सुनील जाखड़ को 6 जून तक मारने की धमकी भी दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंजाब और दिल्ली में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

