जालंधर (दीपक पंडित)धार्मिक कार्यक्रम में कथित हस्तक्षेप को लेकर जालंधर में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप लगाया गया कि धार्मिक कार्यक्रम में विघ्न डालकर सियासत चमकाने की कोशिश की गई, जिससे हिंदू समाज में भारी रोष देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, पहले पुलिस द्वारा कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन बढ़ते विरोध और सड़कों पर उतरे हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन बैकफुट पर नजर आया। बाद में पुलिस ने अपना रुख बदलते हुए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी।
इस मामले में भाजपा के पूर्व विधायक K. D. Bhandari ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलके की आपसी राजनीतिक लड़ाई के बीच धार्मिक कार्यक्रम को प्रभावित किया गया। उनका आरोप था कि दो व्यक्तियों के विवाद के कारण हिंदू समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है।
दोपहर के समय एसीपी सेंट्रल ने बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और स्पष्ट किया कि धार्मिक कार्यक्रम करवाया जा सकता है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर में चर्चा तेज है और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

