By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम से पहले बवालः पुलिस ने तैयारियां रुकवाईं, ADCP बोलीं- परमिशन नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम से पहले बवालः पुलिस ने तैयारियां रुकवाईं, ADCP बोलीं- परमिशन नहीं
Jalandhar

जालंधर में कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम से पहले बवालः पुलिस ने तैयारियां रुकवाईं, ADCP बोलीं- परमिशन नहीं

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/14 at 1:09 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
Oplus_131072
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले बालाजी की चौकी प्रोग्राम को लेकर बवाल हो गया। बुधवार शाम को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इसकी तैयारियां रुकवा दीं। लोगों के डेकोरेशन, टेंट और लाइट का काम करने से रोका। इसमें प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं।

इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर भाजपा नेता शीतल अंगुराल और मंदिर कमेटी के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि अपने चहेते नेताओं को खुश करने के लिए यह कार्यक्रम रोका जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुओं के कार्यक्रम को रोका जा रहा है। यदि हिंदू इस अन्याय के खिलाफ भी नहीं बोले तो वे हिंदू कहलाने लायक नहीं। मंदिर कमेटी ने भी ऐलान किया कि यदि ग्राउंड में कार्यक्रम की परमिशन नहीं मिली तो सड़क पर ही कीर्तन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, आज (14 मई) जालंधर के साईं दास स्कूल ग्राउंड में बालाजी की चौकी कार्यक्रम होना है। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं। इसी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चल रही थीं। 13 मई की रात को पुलिस ग्राउंड में पहुंची और डेकोरेशन का काम रुकवा दिया। दो थानों से पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम न करने की चेतावनी दी।

इसकी जानकारी जब भाजपा नेता शीतल अंगुराल और मंदिर कमेटी को हुई तो उन्होंने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कष्ट निवारण बालाजी मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कमेटी के पास फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग और नगर निगम की तमाम परमिशन मौजूद हैं, तो पुलिस किसके दबाव में काम रोक रही है?

The Punjab Plus 14 May 2026 14 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर
Next Article धार्मिक कार्यक्रम विवाद पर जालंधर पुलिस का यू-टर्न, विरोध के बाद मिली कार्यक्रम की अनुमति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म जीता सियासत हारी-बालाजी के कार्यक्रम में आएँगे कन्हैया मित्तल: दीपक पंडित
Jalandhar
धार्मिक कार्यक्रम विवाद पर जालंधर पुलिस का यू-टर्न, विरोध के बाद मिली कार्यक्रम की अनुमति
Jalandhar
पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर
Punjab
पंजाब CM भगवंत मान और BJP प्रधान सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी
Punjab
पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी: ‘किलोमीटर स्कीम’ के खिलाफ 18 से हड़ताल पर जाएंगे पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?