By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब में पेट्रोल की कीमत ₹100 पारः एसोसिएशन बोली- अभी और बढ़ेगा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पंजाब में पेट्रोल की कीमत ₹100 पारः एसोसिएशन बोली- अभी और बढ़ेगा
Punjab

पंजाब में पेट्रोल की कीमत ₹100 पारः एसोसिएशन बोली- अभी और बढ़ेगा

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/15 at 10:20 AM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

द पंजाब प्लस/ पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब पेट्रोल 98.03 रुपए की जगह 101 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। डीजल की कीमत 87.83 रुपए से बढ़कर 90.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, अलग-अलग शेहरों में दामों में अंतर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम ₹94.30 से बढ़कर अब ₹97.44 और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर से बढ़कर ₹85.56 प्रति लीटर हो गए हैं। पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है। पठानकोट में अब ये हैं नए रेट पेट्रोल पहले 98.63 रुपए , अब 101.60 रुपए डीजल पहले 88.42 रुपए, अब 91.36 रुपए जालंधर में पेट्रोल 100.54 रुपए हुआ पेट्रोल पहले- ₹97.57, अब- ₹100.54 डीजल पहले- ₹87.41, अब- ₹90.35 अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं… डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ता है। इसे ऐसे समझिए: मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी। बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। पेट्रोल एसोसिएशन के प्रधान बोले- अभी और बढ़ेंगे दाम लुधियाना पेट्रोल एसोसिएशन के प्रधान अशोक सचदेवा ने कहा कि तेल की कीमतें कच्चे तेल की महंगाई के हिसाब से अभी काफी कम बढ़े हैं। लोग भी प्रिपेयर थे कि इतना तो रेट बढ़ेगा ही। लोगों को अपने वाहनों का उतना ही इस्तेमाल करना चाहिए जितनी जरूरत हो। आने वाले दिनों में कीमत और भी बढ़ सकती है। पीएम मोदी ने कहा था- ईंधन का इस्तेमाल कम करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक उपयोग का सुझाव दिया था। पीएम ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए। हमें आयातित पेट्रो उत्पादों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होंगे।

The Punjab Plus 15 May 2026 15 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article धर्म जीता सियासत हारी-बालाजी के कार्यक्रम में आएँगे कन्हैया मित्तल: दीपक पंडित
Next Article पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका: मुख्यमंत्री मान की मौजूदगी में कई नेता ‘आप’ में शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका: मुख्यमंत्री मान की मौजूदगी में कई नेता ‘आप’ में शामिल
Jalandhar Politics Punjab
धर्म जीता सियासत हारी-बालाजी के कार्यक्रम में आएँगे कन्हैया मित्तल: दीपक पंडित
Jalandhar
धार्मिक कार्यक्रम विवाद पर जालंधर पुलिस का यू-टर्न, विरोध के बाद मिली कार्यक्रम की अनुमति
Jalandhar
जालंधर में कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम से पहले बवालः पुलिस ने तैयारियां रुकवाईं, ADCP बोलीं- परमिशन नहीं
Jalandhar
पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?