By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: शहर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परीक्षा के बीच मचा हड़कंप
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Crime > शहर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परीक्षा के बीच मचा हड़कंप
CrimePunjab

शहर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परीक्षा के बीच मचा हड़कंप

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/18 at 12:56 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
Oplus_131072
SHARE

लुधियाना (द पंजाब प्लस): औद्योगिक नगरी से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर के साथ-साथ पुलिस महकमे में तहलका मचा दिया है। लुधियाना के 3 बड़े और नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इन स्कूलों में दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, डीएवी (DAV) स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन और एक अन्य प्रमुख स्कूल शामिल है। जैसे ही इस धमकी भरा ई-मेल सामने आया, स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

दिल दहला देने वाली बात यह है कि जिस वक्त यह धमकी मिली, उस समय स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं। बच्चे शांति से पेपर लिख रहे थे कि अचानक आई इस खबर ने स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। धमकी की भनक लगते ही बच्चों के माता-पिता के बीच चीख-पुकार मच गई। पेरेंट्स अपने सारे कामकाज, नौकरियां और धंधे बीच में ही छोड़कर अपने जिगर के टुकड़ों को सुरक्षित वापस लाने के लिए स्कूलों की तरफ दौड़ पड़े। स्कूलों के बाहर देखते ही देखते परेशान और डरे हुए माता-पिता का भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने बिना एक पल गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला। भारी पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता और एंटी सबोटाज टीमें मौके पर पहुंच गईं। सबसे पहले बेहद सूझबूझ के साथ सभी तीनों स्कूलों को पूरी तरह से खाली करवाया गया, ताकि बच्चों और स्टाफ की जान को कोई खतरा न हो। इसके बाद चप्पे-चप्पे को खंगालते हुए सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) शुरू किया गया।

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि स्कूलों को एक धमकी भरा ई-मेल रिसीव हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीमों ने आधुनिक उपकरणों के साथ पूरी मुस्तैदी से चेकिंग अभियान चलाया है। राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान स्कूलों के भीतर से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं, पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आखिर यह खौफनाक ई-मेल कहां से और किसने भेजा था। इसके लिए साइबर सेल की स्पेशल टीम की मदद ली जा रही है।

The Punjab Plus 18 May 2026 18 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी पर हमला करने वालों पर एक्शन, 26 लोग गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी पर हमला करने वालों पर एक्शन, 26 लोग गिरफ्तार
Crime India
पूर्व अकाली नेता सुरजीत रखड़ा AAP में शामिल: CM मान ने पटियाला में करवाई पार्टी जॉइन
Jalandhar
कस्टडी से भागे कैदी की पुलिस मुठभेड़ में मौत: अस्पताल के बाहर लगी गोली
Crime Punjab
जालंधर: राजनीति में एक बड़ा उलटफेर, मनमोहन गौतम शर्मा कांग्रेस में लौटे
Jalandhar Punjab
जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी बैठक: अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जांच तेज करने के निर्देश
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?