By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान से भेजी 5.5 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर अरेस्टः 4 पिस्तौल-10 कारतूस मिले
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पाकिस्तान से भेजी 5.5 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर अरेस्टः 4 पिस्तौल-10 कारतूस मिले
Punjab

पाकिस्तान से भेजी 5.5 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर अरेस्टः 4 पिस्तौल-10 कारतूस मिले

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/21 at 11:20 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
Oplus_131072
SHARE

अमृतसर (द पंजाब प्लस) पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.5 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोपी पाकिस्तान से भेजी गई हथियार और गोला-बारूद की खेप को पंजाब में आगे सप्लाई करने का काम कर रहे थे।

नेटवर्क के तार अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोहों से जुड़े

पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के तार अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में थाना एसएसओसी अमृतसर में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशे, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवाओं को नशे के जाल से बचाने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे। इस बड़ी कार्रवाई को पंजाब पुलिस की एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे राज्य में सक्रिय तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

The Punjab Plus 21 May 2026 21 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, बाइक भी पास में बरामद, हत्या की आशंका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, बाइक भी पास में बरामद, हत्या की आशंका
Crime Jalandhar
आंखों के सामने पोती का अपहरण,दादा-दादी को घसीटते ले गए किडनैपर, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
Crime Punjab
डेरा ब्यास में 24 और 31 को स्पैशल भंडारे का आयोजन, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों फरमाएंगे सत्संग
Jalandhar Punjab
हरभजन की सुरक्षा मामले में सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: 27 मई को होगी सुनवाई
Punjab
जालंधर पुलिस ने 2013 से 2020 तक जब्त वाहनों के मालिकों को जारी किया नोटिस, 3 दिन में करें रिलीज की प्रक्रिया पूरी
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?