By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर: सिर में तवा मार पत्नी का कत्ल, आरोपी थाने जाकर बोला-मैंने मर्डर कर दिया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर: सिर में तवा मार पत्नी का कत्ल, आरोपी थाने जाकर बोला-मैंने मर्डर कर दिया
CrimeJalandhar

जालंधर: सिर में तवा मार पत्नी का कत्ल, आरोपी थाने जाकर बोला-मैंने मर्डर कर दिया

The Punjab Plus
Last updated: 2026/05/21 at 1:19 PM
The Punjab Plus
Share
4 Min Read
Oplus_131072
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर के थाना लांबड़ा एरिया में आते सागर एन्क्लेव में पति ने सिर में तवा मारकर पत्नी का कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद खुद थाने पहुंच गया और पुलिस से कहा कि मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, मुझे अरेस्ट कर लो। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर घटना स्थल का जायदा लिया और लोगों के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है।

थाना लांबड़ा पुलिस ASI बलवीर सिंह के अनुसार महिला की पहचान सीता देवी (48) के तौर पर हुई है।

आरोपी की पहचान संतोष विश्वकर्मा (55) के रूप में हुई है। परिवार यहां किराए के मकान में रह था। महिला के बेटे फैक्ट्री में काम करते हैं और पति पर पहले भी नेपाल में कत्ल का केस दर्ज है।

सागर एन्क्लेव निवासी और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के जिला संयोजक विजय यादव ने बताया कि सुबह करीब सवा 8 बजे उन्हें इस वारदात की सूचना मिली।
जब वे मौके पर पहुंचे, तो नजारा बेहद खौफनाक था। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर रोटी पकाने वाले लोहे के तवे से इतने जोरदार और ताबड़तोड़ वार किए थे कि महिला की आंखें तक बाहर आ गई थीं। महिला की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि महिला के कत्ल के बाद फैक्ट्री गए उसके बेटे को सूचित किया गया। बेटे ने मौके पर पहुंचकर मां को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे ब्राड डेड करार दे दिया।
हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति बिल्कुल बेखौफ रहा। वह खुद पुलिस थाने गया और वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बोला मैं अपनी जनानी (पत्नी) का मर्डर करके आया हूं। सूत्रों और स्थानीय लोगों से यह भी पता चल रहा है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कथित तौर पर नेपाल में भी किसी का कत्ल करके यहां भागा हुआ था। यह जोड़ा करीब 10 से 15 दिन पहले ही इस इलाके में किराए पर रहने आया था। पति-पत्नी के बीच झगड़े का मुख्य कारण क्या था, इसका अभी सटीक पता नहीं चल पाया है।

इस घटना के बाद इलाके में प्रवासियों के वेरिफिकेशन को लेकर भी लोगों ने सवाल उठ। विजय यादव ने बताया कि उन्होंने पहले भी थाना लांबड़ा के एसएचओ से दो-तीन बार बात की थी कि कॉलोनी में आकर किराएदारों की जांच की जाए। साथ ही मकान मालिकों से भी अपील की गई थी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आज स्थिति यह है कि सागर एन्क्लेव में रहने वाले अधिकांश प्रवासी किराएदारों की कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुई है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल है कि कौन अपराधी है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी करतारपुर (औजला साहब) और लांबड़ा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है कि बिना पहचान पत्र और वेरिफिकेशन के आरोपी को कमरा कैसे दिया गया। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और मामले की गहन जांच जारी है।

The Punjab Plus 21 May 2026 21 May 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पाकिस्तान से भेजी 5.5 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर अरेस्टः 4 पिस्तौल-10 कारतूस मिले
Next Article अमृतसर: घर में ब्लास्ट, बाहर लगे शीशे टूटे, 2 महिलाएं झुलसी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमृतसर: घर में ब्लास्ट, बाहर लगे शीशे टूटे, 2 महिलाएं झुलसी
Punjab
पाकिस्तान से भेजी 5.5 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर अरेस्टः 4 पिस्तौल-10 कारतूस मिले
Punjab
जालंधर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, बाइक भी पास में बरामद, हत्या की आशंका
Crime Jalandhar
आंखों के सामने पोती का अपहरण,दादा-दादी को घसीटते ले गए किडनैपर, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
Crime Punjab
डेरा ब्यास में 24 और 31 को स्पैशल भंडारे का आयोजन, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों फरमाएंगे सत्संग
Jalandhar Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?