अमृतसर (द पंजाब प्लस) अमृतसर में गुरूवार दोपहर अचानक एक घर में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद घर को आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत में दरारें पड़ गईं और बाहर लगे शीशे भी टूट गए।
धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। आग में 2 महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चलना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच कर रही है।


