By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज
Jalandhar

जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/05 at 11:51 AM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

 जालंधर (दीपक पंडित)  जालंधर में वीरवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान (29 साल) नीतू के रूप में हुई है, जिसने करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि नीतू ने अवतार नगर के ही रहने वाले मनी नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों इसी इलाके में रह रहे थे, लेकिन अचानक उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार, इस घटना की जानकारी उन्हें पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दी।

घटना के वक्त स्थिति बेहद नाजुक थी। नीतू की हालत बिगड़ते देख पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।

मायके पक्ष का आरोप है कि मौत सामान्य नहीं लग रही है। मौके से ससुराल वाले भी फरार है। अस्पताल में मौजूद नीतू के भाई और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि मृतका के गले पर चोट और कसने के कुछ गहरे निशान मिले हैं, जिससे संदेह है कि मौत स्वाभाविक नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। वहीं, अस्पताल में मौजूद मृतका की सास ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका बेटा मनी शहर में ही कहीं है, लेकिन घटना के बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयानों के आधार पर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है की जाएगी। दूसरी ओर, अपनी बेटी को खो चुका मृतका नीतू का परिवार पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

The Punjab Plus 5 June 2026 5 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सिंगर ज्योति नूरां के पति पर हमले का आरोप: तेजधार हथियार चले; एक का सिर फटा
Next Article जालंधर में घर से मिली बुजुर्ग की डेडबॉडी: साथ रह रहे पत्नी-बच्चे गायब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डेरा ब्यास संगत के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 और 7 जून को होंगे स्पेशल भंडारे
Jalandhar Punjab
अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी मॉड्यूल बेनकाब: 1.128 किलो हेरोइन बरामद, 3 पिस्तौल भी मिली
Crime Punjab
जालंधर में घर से मिली बुजुर्ग की डेडबॉडी: साथ रह रहे पत्नी-बच्चे गायब
Crime Jalandhar
सिंगर ज्योति नूरां के पति पर हमले का आरोप: तेजधार हथियार चले; एक का सिर फटा
Jalandhar
जालंधर के देवी तालाब मंदिर को उड़ाने की धमकी: स्निफर डॉग के साथ पहुंची पुलिस, सर्च जारी
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?