By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: 16 दिन का बच्चा 5 लाख में बेचा, मां को कहा-मर गया, दफना दिया, फिर कैसे हुआ खुलासा! जानें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > 16 दिन का बच्चा 5 लाख में बेचा, मां को कहा-मर गया, दफना दिया, फिर कैसे हुआ खुलासा! जानें
Jalandhar

16 दिन का बच्चा 5 लाख में बेचा, मां को कहा-मर गया, दफना दिया, फिर कैसे हुआ खुलासा! जानें

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/06 at 3:52 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित ) जालंधर में मानवता को झकझोर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नशे की लत में डूबे एक व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी के नवजात बच्चे को पैसों के लालच में बेच दिया। आरोप है कि महज 16 दिन के मासूम को 5 लाख रुपये में अमृतसर की एक महिला को सौंप दिया गया। पीड़िता के अनुसार, बच्चे को खरीदने वाली महिला कुछ दिनों बाद परेशान हो गई और फोन कर कहा कि बच्चा संभल नहीं रहा। उसने पैसे वापस लेकर बच्चे को ले जाने की बात कही। इसी दौरान आरोपी पूर्व पति ने सोशल मीडिया पर नोटों की गड्डियों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर दीं। जैसे ही महिला ने यह देखा, पोस्ट तुरंत हटा दी गई। आरोप है कि बच्चे की बिक्री से मिली रकम से आरोपी ने एलईडी, कूलर और अन्य घरेलू सामान भी खरीद लिया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने बच्चे के बारे में पूछा तो उसे गुमराह किया गया और कहा गया कि बच्चे की मौत हो चुकी है और उसे दफना दिया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और हथियार खरीदने का दावा किया। पीड़िता के मुताबिक, बच्चे की दादी ने भी अभी तक नवजात को देखा तक नहीं था।

महिला ने बताया कि करीब चार साल पहले पारिवारिक विवाद के चलते उसका तलाक हो गया था। बाद में दोनों ने अलग-अलग दूसरी शादियां कर लीं। हाल ही में वह गर्भवती हुई और पति से अनबन के बाद किराए के कमरे में रहने लगी। 21 मई को जब उसे प्रसव पीड़ा हुई, तो पूर्व पति बच्चों को साथ लेकर पहुंचा और उसे भरोसा दिलाया कि वह अस्पताल ले जाएगा। जालंधर के सिविल अस्पताल में उसकी सामान्य डिलीवरी हुई।

आरोप है कि 25 मई को टीकाकरण का बहाना बनाकर एक महिला को कमरे पर भेजा गया। जैसे ही पीड़िता कुछ देर के लिए बाहर गई, वह महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। चार दिन बाद एक अज्ञात महिला का फोन आया, जिसने खुद को अमृतसर से बताया और कहा कि बच्चा उसके पास है।

बाद में मोहल्ले के लोगों से पता चला कि बच्चे की मौत नहीं हुई, बल्कि उसे बेच दिया गया है। काफी दिनों तक डर और दबाव में रहने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और परिवार को सच्चाई बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत मिलने पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने रामा मंडी थाने के एसएचओ को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है और बच्चे की तलाश के साथ-साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The Punjab Plus 6 June 2026 6 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article इरादा-ए-कत्ल के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए की गई रेड के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला; जवाबी कार्रवाई में घायल हुए आरोपी की उपचार के दौरान मृत्यु
Next Article जालंधर में बाइबल की बेअदबी पर ईसाई समुदाय भड़का: कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में बाइबल की बेअदबी पर ईसाई समुदाय भड़का: कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Jalandhar
इरादा-ए-कत्ल के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए की गई रेड के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला; जवाबी कार्रवाई में घायल हुए आरोपी की उपचार के दौरान मृत्यु
Jalandhar
जालंधर पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा जांच अभियान
Jalandhar
मां के बॉयफ्रेंड ने की बेटी की हत्या: गला घोंटा, सूटकेस में पैक की, होशियारपुर में जलाई
Crime Punjab
वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा:लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, 1200 यात्री बाल-बाल बचे
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?