अमृतसर (द पंजाब प्लस) अमृतसर में कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है। पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके दोपहर के वक्त गोल्डन टेंपल पहुंचे, इसके बाद वह कार में सवार होकर गोल्डन गेट के लिए निकले, जहां पर प्रदर्शन के लिए भीड़ जुटी। अभिजीत ने कहा कि यहां पर पुणे और दिल्ली से भी बड़ा प्रदर्शन होगा।
गोल्डन गेट पर मंच से युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… कॉकरोच जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन की अनुमति दीपके ने खुद ऑनलाइन माध्यम से DCP लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय से शाम 4 से 7 बजे तक ली है।
सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शन से पहले पूरे इलाके में जांच की। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जो भी इस पार्टी को समर्थन देगा या इसकी फंडिंग करेगा, वह देश के खिलाफ माना जाएगा।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज अमृतसर दौरे के दौरान व्यापारियों के साथ मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।

