By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: जालंधर में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली, इलाके में दहशत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > जालंधर में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली, इलाके में दहशत
Jalandhar

जालंधर में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली, इलाके में दहशत

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/17 at 10:44 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में बुधवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बाबू लाभ सिंह नगर में सुबह करीब 6 बजे 2 पक्षों के बीच विवाद के दौरान करीब 25 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, निहंग बाणे में आए अमरजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल नामक युवक पर गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान राहुल के पेट में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह वारदात मकसूदां मंडी में हुई एक युवक की हत्या की पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।

The Punjab Plus 17 June 2026 17 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article विवादित वीडियो पर कांग्रेस MLA ने सीएम को घेरा: विधानसभा जैसी हरकतें बंद कर मर्यादा रखें
Next Article सिंगर एपी ढिल्लों फायरिंग केस, कनाडा से डिपोर्ट होगा शूटर: IRB के आदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंगर एपी ढिल्लों फायरिंग केस, कनाडा से डिपोर्ट होगा शूटर: IRB के आदेश
International Punjab
विवादित वीडियो पर कांग्रेस MLA ने सीएम को घेरा: विधानसभा जैसी हरकतें बंद कर मर्यादा रखें
Jalandhar Punjab
जरूर रिलीज होनी चाहिए फिल्म काला हिरण: दीपक पंडित
Jalandhar
अमृतसर में SGPC की विशेष बैठक 20 जून को:प्रधान हरजिंदर धामी करेंगे अध्यक्षता; पंथ के कई अहम फैसले होने के आसार
Punjab
जालंधर में युवक की मौत पर परिवार ने लगाया जाम: DSP के आश्वासन पर धरना खत्म; 19 जून को हाईवे ब्लॉक की चेतावनी
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?