चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर अभिजीत किंगरा को डिपोर्ट किया जाएगा। इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ने उसे डिपोर्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि, उसने गुहार लगाई है कि अगर उसे भारत भेजा गया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
आईआरबी ने साफ कर दिया है कि अभिजीत किंगरा जैसे गैंगस्टर को कनाडा में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उसे तुरंत डिपोर्ट किया जाए। अभिजीत किंगरा पिछले एक साल से कनाडा की जेल में बंद है। उस पर एपी ढिल्लों के अलावा अन्य लोगों से भी रंगदारी वसूलने के आरोप हैं। आईआरबी ने यह फैसला 15 जून को सुनाया है।
किंगरा ने बोर्ड के सामने एक अहम खुलासा करते हुए कहा कि एपी ढिल्लों के घर फायरिंग करने के लिए उसके एक सहयोगी ने उसे 4000 डॉलर देने की पेशकश की थी। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

