By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब के 5 युवकों को खालसा एड ने किया रेस्क्यू:वतन वापसी पर आंखों में छलके आंसू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > पंजाब के 5 युवकों को खालसा एड ने किया रेस्क्यू:वतन वापसी पर आंखों में छलके आंसू
Jalandhar

पंजाब के 5 युवकों को खालसा एड ने किया रेस्क्यू:वतन वापसी पर आंखों में छलके आंसू

The Punjab Plus
Last updated: 2026/06/17 at 5:35 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित)  जालंधर में मानवता और नि:स्वार्थ सेवा के लिए दुनिया भर में मशहूर संस्था ‘खालसा एड’ के निरंतर प्रयासों से लेबनान में फंसे पंजाब के 5 युवाओं को सुरक्षित भारत वापस ले आया गया है। ये युवक अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण लेबनान के बेहद अस्थिर और चुनौतीपूर्ण माहौल में फंस गए थे।

खालसा एड ने इस गंभीर मामले को प्राथमिकता से लेते हुए भारत सरकार, पूर्व विदेश सचिव व वर्तमान राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और बेरुत (लेबनान) स्थित भारतीय दूतावास के साथ बेहतरीन तालमेल बिठाया। सभी कानूनी और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद इन पांचों युवकों की सुरक्षित वतन वापसी संभव हो सकी है।

खालसा एड के ट्रस्टी जसप्रीत सिंह दाहिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लौटने वाले युवाओं में करम सिंह (पटियाला), दलबीर सिंह (जालंधर), हरजिंदर कुमार (जालंधर), जसप्रीत सिंह (पटियाला) और विचित्र सिंह (होशियारपुर) शामिल हैं। क्षेत्र में बढ़े अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण कई अन्य विदेशी नागरिकों की तरह पंजाब के ये युवक भी वहां बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे थे और लंबे समय से अपने घर लौटने की राह देख रहे थे।

 वतन लौटने की कोशिशों में आ रही रुकावटों के बाद युवकों ने अपनी परेशानी साझा की, जिसके बाद खालसा एड ने तुरंत मोर्चा संभाला। जसप्रीत सिंह दाहिया ने बताया कि संस्था के प्रमुख रवि सिंह से जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाए भारत सरकार के पूर्व विदेश सचिव और वर्तमान राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से संपर्क साधा। तरनजीत सिंह संधू के विशेष सहयोग से भारत सरकार और बेरुत स्थित भारतीय दूतावास के बीच तुरंत आवश्यक तालमेल स्थापित किया गया, जिससे युवाओं की वापसी का रास्ता साफ हुआ।

 सुरक्षित भारत पहुंचने के बाद सभी युवकों और उनके परिवारों की आंखें खुशी से छलक उठीं। उन्होंने खालसा एड, रवि सिंह, जसप्रीत सिंह दाहिया, भारतीय दूतावास और तरनजीत सिंह संधू का दिल से आभार व्यक्त किया। युवाओं ने कहा कि अगर सही समय पर ये प्रयास न किए जाते, तो शायद वे कभी अपने परिवारों से दोबारा नहीं मिल पाते। लेबनान के तनावपूर्ण माहौल में वे मानसिक रूप से टूट चुके थे और घर लौटने की उम्मीद खो रहे थे, लेकिन संस्था के सहयोग ने उनका हौसला बनाए रखा।

इस मौके पर जसप्रीत सिंह दाहिया ने खालसा एड के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था का मिशन केवल राहत सामग्री पहुंचाना नहीं है। हमारा मुख्य उद्देश्य संकट में फंसे इंसानों को सुरक्षा, सम्मान और एक नई उम्मीद देना है। आज खालसा एड दुनिया के 50 से अधिक देशों में बिना किसी भेदभाव के प्राकृतिक आपदाओं, बाढ़, भूकंप और युद्ध जैसी विभीषिकाओं के बीच मानवता की सेवा में जुटी हुई है।

The Punjab Plus 17 June 2026 17 June 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article लुधियाना में DC-MC ऑफिस और रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकी:खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा ईमेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लुधियाना में DC-MC ऑफिस और रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकी:खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा ईमेल
Punjab
सिंगर एपी ढिल्लों फायरिंग केस, कनाडा से डिपोर्ट होगा शूटर: IRB के आदेश
International Punjab
जालंधर में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली, इलाके में दहशत
Jalandhar
विवादित वीडियो पर कांग्रेस MLA ने सीएम को घेरा: विधानसभा जैसी हरकतें बंद कर मर्यादा रखें
Jalandhar Punjab
जरूर रिलीज होनी चाहिए फिल्म काला हिरण: दीपक पंडित
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?