जालंधर (दीपक पंडित) इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष इंदरपाल सिंह भाटिया की अगुवाई में हुई। बैठक में एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बलबीर सिंह ने प्रस्ताव रखा कि इस बार गर्मी की छुट्टी 25 से 28 जून तक की जाएं। बैठक में मौजूद सदस्यों ने प्रस्ताव पर चर्चा की और दुकानों के संचालन व अवकाश अवधि से जुड़े पहलुओं पर विचार किया। एसोसिएशन के अनुसार, तय अवधि के दौरान इलेक्ट्रिकल सामान के कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

