चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित वीडियो को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच आज पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और बलतेज पन्नू आज मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने दो लैब की रिपोर्टें मीडिया के सामने पेश कीं।
पार्टी ने दावा किया कि इन रिपोर्टों में कुल 1191 अलग-अलग एंगल से सीएम की बॉडी का विश्लेषण किया गया है, जिसमें चेहरे, कद-काठी और चाल-ढाल तक का अध्ययन शामिल है। उन्होंने कहा कि ये दोनों लैब स्वतंत्र हैं, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं और पंजाब के बाहर स्थित हैं।
आप नेताओं के अनुसार, रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं हैं, बल्कि किसी अभिनेता का इस्तेमाल कर वीडियो तैयार किया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी आज इस मामले में पंजाब डीजीपी से भी मुलाकात करने जा रही है।

