जालंधर (दीपक पंडित) कांग्रेस की और से आज जालंधर के सिविल अस्पताल के बाहर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। जिसमें जालन्धर के कांग्रेसी प्रधान राजिंदर बेरी के साथ साथ सभी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।जानकारी देते हुए जालंधर कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजेंद्र बेरी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों में जाकर प्रचार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते है कि पंजाब में हमने बहुत अच्छी सरकार बनाई है। लेकिन ऐसा कुछ नही है।