जालंधर (दीपक पंडित) सिविल अस्पताल की मैडीकल सुपरिंटैंडैंट (एम.एस) डा. गीता ने दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर अपने आफिस में फायर सेफ्टी अफसर के साथ अपने आफिस में मीटिग की। मीटिग में डी.एम.सी. डा. ज्योति शर्मा, सीनियर मैडीकल आफिसर डा. वरिंदर कौर, डा, सतिंद्र बजाज, डा. परमजीत सिंह आदि मौजूद थे। मीटिग में फायर सेफ्टी आफिसर ने अस्पताल में स्टाफ, सुरक्षा कर्मचारियों के साथ आक्सीजन प्लांट की देखरेख करने वाले स्टाफ अस्पताल में आग लगाने पर सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा डा. गीता ने नए आदेश भी जारी करते कहा कि दीपावली वाले दिन महानगर में अगर कोई आगजनी की घटना घटित हो तो त्वरित मरीजों की जान बचाई जा सके। इसके लिए अस्पताल में सभी स्पैशलिस्ट डाक्टरों को आनकॉल आने के स्थान पर स्पैशलिस्ट डाक्टरों जिनमें सर्जरी, आखों, ई.एन.टी, चमड़ी , बेहोशी के डाक्टर अस्पताल में शाम से लेकर रात तक ड्यूटी करेंगे। उन्होंने कहा कि डाक्टरों की लिस्ट तक तैयार कर सेहत मंत्री को भेजी जा चुकी है। इसके साथ एमरजैंसी वार्ड में आम तौर पर एक ही डाक्टर ड्यूटी पर तैनात होता है और वही घायलों का उपचार करने के साथ मारपीट के शिकार लोगों की एम.एल.आर. भी काटता है।
अब दीपावली वाली रात को 2 डाक्टर एक साथ ड्यूटी करेंगे। गौर हो की दीपावली वाली रात मामूली बातों को लेकर महानगर व देहात में कई लोग मारपीट कर देते हैं। इसके साथ एमरजैंसी वार्ड में दर्जनों से ऊपर लोग आते हैं और एमरजैंसी हाऊसफुल हो जाता है। डा. गीता ने बताया कि भगवान न करे कि दीपावली के दिन कोई हादसा हो, सभी के लिए दीपावली खुशियों से भरी रहे और लोग स्वस्थ्य रहे।

