चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) कुछ दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया था कि साहिबजादों की शहादत को समर्पित श्री फतेहगढ़ साहिब में बिगुल बजाया जाएगा, लेकिन अब उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर रूबरू होते हुए ट्वीट किया है कि ” मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि इन शहादत के दिनों में समूह संगतें साहिबजादों की कुर्बानी को नमन करने के अलावा किसी अन्य विवाद में पड़ें… इसलिए भावनाओं की कद्र करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से श्री फतेहगढ़ साहिब में बिगुल बजाने का फैसला वापस लिया जाता है।
ਮੈਂ ਇਹ ਬਿਲਕੁਲ ਵੀ ਨਹੀਂ ਚਾਹੁੰਦਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਸ਼ਹਾਦਤ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸਮੁੱਚੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਸਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੀਆਂ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਨੂੰ ਨਮਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਵਾਦ-ਵਿਵਾਦ ਵਿੱਚ ਪੈਣ .. ਇਸ ਲਈ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਦੀ ਕਦਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 27 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਬਿਗਲ ਵਜਾਉਣ ਵਾਲਾ ਫੈਸਲਾ ਵਾਪਸ ਲਿਆ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 24, 2023
शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया था कि छोटे साहिबजादों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करते हुए शहीदी सभा के दौरान 27 दिसंबर को सुबह 10 से 10:10 बजे तक शोक बिगुल बजाया जाएगा। साथ ही सभी पंजाबियों से अपील की थी कि इस दौरान लोग जहां भी हों, वहीं खड़े होकर साहिबजादों की महान शहादत को नमन करें, लेकिन अब उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है।

