जालंधर (दीपक पंडित) महानगर में चोरों और लुटेरों का आतंक बरकरार है। लोग आए दिन इनका शिकार हो रहे हैं। ऐसे में एक मामला जालंधर स्थित लंबा पिंड चौक का सामने आया हैं जहां चोरों ने फिर से सुविधा सेंटर को निशाना बनाया है। चोर सुविधा सेंटर से लाखों का सामान लेकर फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार चोर 16 बैटरियां, डी.वी.आर. और जरनेटर चालू करने वाली बैटरी चुरा कर ले गए हैं। पुलिस को इस उक्त घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। जिक्रयोग्य है कि गत दिनों भी चोरों ने इस सुविधा सेंटर पर धावा बोला था। कर्मचारियों ने कहा कि आज जब वह ड्यूटी पर आए तो देखा कि सुविधा सेंटर के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है।

