By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: बिजली बिलों की अदायगी करने में कोताही अपना रहे डिफाल्टरों के खिलाफ एक्शन, कनैक्शन किये डिस्कनैक्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > बिजली बिलों की अदायगी करने में कोताही अपना रहे डिफाल्टरों के खिलाफ एक्शन, कनैक्शन किये डिस्कनैक्ट
Jalandhar

बिजली बिलों की अदायगी करने में कोताही अपना रहे डिफाल्टरों के खिलाफ एक्शन, कनैक्शन किये डिस्कनैक्ट

The Punjab Plus
Last updated: 2024/01/06 at 1:44 PM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

जालंधर (दीपक पंडित) बिजली बिलों की अदायगी करने में कोताही अपना रहे डिफाल्टरों के खिलाफ पावरकॉम ने बड़ी मुहिम चलाते हुए 330 कनैक्शनों को डिस्कनैक्ट किया। वहीं, 289 उपभोक्ताओं से डंडे के जोर पर 2.87 करोड़ की वसूली करते हुए बड़ा टारगेट हासिल किया। नॉर्थ जोन के हैड चीफ इंजीनियर रमेश लाल सारंगल की अध्यक्षता में चलाई गई रिकवरी ड्राइव की अगुवाई सुपरिंटैंडैंट इंजीनियर व सर्कल हैड सुरिन्द्र पाल सोंधी द्वारा की गई। इस कड़ी के अन्तर्गत कमर्शियल, इंडस्ट्री के साथ-साथ बिल अदायगी न करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के कनैक्शन भी काटे गए।

अधिकारियों ने बताया कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली सुविधा मुहैया करवाई जा रही है, लेकिन मुफ्त बिजली की आड़ में 300 यूनिट से अधिक बिजली का इस्तेमाल करने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिलों अदायगी नहीं की जा रही थी। लगातार बढ़ रही डिफाल्टर राशि की वसूली के लिए पावरकॉम ने आज सख्ती करते हुए 330 कनैक्शन काटे।

हाल ही में जालंधर सर्कल के सुपरिंटैंडैंट इंजीनियर का चार्ज संभालने वाले सुरिन्द्र पाल सिंह सोंधी द्वारा रिकवरी तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज सुबह होने वाली कार्रवाई से पहले वीरवार शाम उन्होंने अपने कार्यालय में डिवीजन के सभी एक्सियनों को बुलाकर मीटिंग की। इस दौरान सभी डिवीजनों के अन्तर्गत 5-5 टीमों को गठित किया गया। इसी कड़ी के अन्तर्गत सुबह चलाई गई विशेष ड्राइव के तहत 5 डिवीजनों में 25 टीमों ने मुहिम चलाते हुए कुल 2.87 लाख 72 हजार रुपए की रिकवरी करके बड़ा लक्ष्य हासिल किया।

नॉर्थ जोन के हैड चीफ इंजीनियर रमेश लाल सारंगल ने कहा कि लंबे समय से अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ यह मुहिम चलाई गई है। जनवरी में 10 करोड़ से अधिक की रिकवरी का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए समय-समय पर कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, कई उपभोक्ताओं ने कनैक्शन काटे जाने के तुरंत बाद ऑनलाइन माध्यम से पैसे जमा करवा दिए और काटा हुआ कनैक्शन पुन: जुड़वा लिया। अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई के बाद पैसे जमा करवाने के स्थान पर उपभोक्ताओं को समय पर अपना बिल अदा करना चाहिए ताकि विभाग को एक्शन लेने की जरूरत न पड़े।

 

The Punjab Plus 6 January 2024 6 January 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पीपीआर मार्किट की लड़ाई मामले में ‘आप’ नेताओं के खिलाफ पुलिस एक्शन
Next Article मंत्री अमन अरोड़ा के पक्ष में उतरे सांसद रवनीत बिट्टू: कहा-राजनीति के आधार पर नहीं होनी चाहिए सजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?