जालंधर (दीपक पंडित) संतोखपुरा स्थित बी.एम.एस. फैशन के मालिक लक्ष्य वर्मा ने अपने ही शोरूम कर्मी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि निशाना चुकने पर शोरूम कर्मी का बचाव हो गया। थाना 8 में पीड़ित अमित कल्याण ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने लक्ष्य वर्मा खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा 307 और धमकाने पर 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने लक्ष्य खिलाफ आर्म्स एक्ट नहीं जोड़ा है। जानकारी देते बी.एम.एस. फैशन में काम करने वाले अमित कल्याण ने बताया कि वह बी.एम.एस. शोरूम के बाहर खड़ा था। इसी दौरान लक्ष्य वर्मा भी आ गया। बताया जा रहा है कि उस वक्त लक्ष्य ने शराब का सेवन किया हुआ था। किसी बात पर लक्ष्य ने अमित से बहस शुरू कर दी और गोली मरने की धमकी दी। अमित ने विरोध किया तो लक्ष्य वर्मा आपा खो बैठा और अमित पर गोली चला दी। जिस वैपन से उसने गोली चलाई वह लक्ष्य के दोस्त सैनी की बताई जा रही है। थाना 8 के ए.एस.आई. किशोर कुमार ने कहा कि लक्ष्य का खुद का वैपन पहले से ही पुलिस ने जब्त कर रखा है। वैपन जिसका था उसका पता लगाया जा रहा है।