चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार स्कूल ऑफ एमिनेंस में नए शैक्षणिक सत्र में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई हैं। इस संबंध में पंजाब के सी.एम. मान ने जानकारी दी है।
सी.एम. मान ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”छात्रों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। स्कूल ऑफ एमिनेंस में नए शैक्षणिक सत्र में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रवेश के लिए आप 15 मार्च तक नीचे दिए गए पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। आइए अपने बच्चों के स्वर्णिम भविष्य और शिक्षा में क्रांति लाने के लिए हाथ मिलाएं। प्रवेश के लिए लिंक;
https://schoolofeminence.pseb.ac.in।”