नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) शम्भू बॉर्डर पर अब महिलाएं मोर्चा संभालेंगी और किसान खेतों में कटाई करेंगे। आज महिला किसान शम्भू बॉर्डर जाने के लिए अमृतसर रेलवे स्टेशन पर इक्ट्ठी हुईं। जहां पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने लीड किया। किसान महिला सरबजीत कौर ने बताया कि वो आज शम्भू बॉर्डर के लिए रवाना हो रहे हैं। आगे खेतों में गेहूँ की कटाई शुरू हो जाएगी जिसके लिए किसानों को खेतों में रहना जरूरी है इसीलिए तब किसान महिलाएं बॉर्डर पर मोर्चा संभालेंगी।
उन्होंने कहा कि वो सरकार से अपनी मांगे मनवाने जा रहे हैं। छह महीने तक वो फसल को संभालते हैं और फिर जब मूल्य देने की बारी आती है तो उन्हें आलू के 4 रुपए मिलते हैं और चिप्स 25 रुपए में बिकता है। सारी मेहनत उनकी है और फायदा कॉर्पोरेट को मिलता है।वहीं पंजाब सरकार के लिए किसान महिला ने कहा कि पंजाब सरकार सिर्फ नाम का साथ दे रही है। अगर असली में साथ देना होता तो बॉर्डर पर नेट नहीं बंद किया जाता सारी सहूलतें दी जाती लेकिन पंजाब सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है।
इस दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि आज किसान नेता शुभकरण सिंह की अर्थी कलश यात्रा को हरियाणा में 5 दिन हो गए है जिस हरियाणा को सरकार ने दबा कर रखा था वहीं लोग लगातार यात्रा के दर्शन के लिए इक्कठे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को सिरसा में महापंचायत की जाएगी।
उसके बाद 31 मार्च को अंबाला में को जायेगी। इसी तरह राजस्थान के सीकर में भी महापंचायत की जाएगी। पंधेर ने बताया कि आज रेलवे स्टेशन से 800 से 1000 किसान शम्भू बॉर्डर के लिए रवाना हो रहे हैं और सरकार से मांगे मनवाकर ही मोर्चा खत्म किया जाएगा।