जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में अशोक विहार के पास एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान अशोक विहार, जालंधर की रहने वाली रेशमी पत्नी रवि सिंह के रूप में हुई है। जोकि मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली है।
क्राइम सीन से पुलिस को कोई सुसाइड नोट या अन्य चीज नहीं मिली है। मायके वालों ने ससुरालियों पर इसे लेकर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। रेशमी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।जालंधर के सलेमपुर के रहने वाले मृतका के भाई अमरजीत कुमार ने कहा- उसकी बहन को ससुरालियों द्वारा परेशान किया जाता था। अमरजीत ने कहा- जब बीते दिन वह अपनी बहन के घर गया तो उनकी बहन ने उन्हें बताया कि वह अपने ससुराल वालों से परेशान हैं। मुझे यहां ले जाओ। जब अमरजीत ने सास से बहन को साथ ले जाने का अनुरोध किया तो उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद वह अपने घर लौट आया। अगले दिन यानी शुक्रवार को उस फोन कर बताया गया कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है।
अमरजीत ने पुलिस को बताया कि जब मैं बहन के घर पर पहुंचा तो देखा कि उनकी बहन उनके पास फर्श पर पड़ी हुई थी। उसके गले पर निशान बने हुए थे। अमरजीत ने तुरंत पहले मौके पर पुलिस बुलाई। पुलिस ने आते ही शव को कब्जे में लिया। अमरजीतन ने पुलिस को बताया कि रेशमी को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। वहीं, इसे लेकर थाना-1 के एसएचओ अमनदीप सिंह कंबोज ने कहा- मृतका के मां बाप के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।