जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब की जालंधर लोकसभा राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक बन गई है। जालंधर से बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू द्वारा आप आदमी पार्टी पर कटाक्ष करने का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें रिंकू एक कुत्ते को भोंकता देख कह रहे हैं कि वहां आम आदमी पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं है, यहां मत भोंको। उक्त वीडियो रिंकू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
https://www.facebook.com/share/r/8zbSTXZCMTPoFkzs/?mibextid=oFDknk
मिली जानकारी के अनुसार बस्तियात क्षेत्र बीजेपी द्वारा एक कार्यक्रम करवाया जा रहा था। इस दौरान छत से एक कुत्ता ज्यादा भीड़ देख कर भौंकने लगा। इस पर सुशील रिंकू ने कटाक्ष करते हुए कहा- भाई यहां क्यों भौंक रहे हो, यहां आम आदमी पार्टी का कोई नहीं है। हम बीजेपी के उम्मीदवार हैं। रिंकू का उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आम आदमी पार्टी (AAP) लोकसभा चुनाव के लिए सुशील रिंकू को जालंधर (रिजर्व) सीट से अपना कैंडिडेट घोषित कर चुकी थी। सुशील रिंकू के BJP जॉइन करने की चर्चा हफ्तेभर पहले भी चली थी, लेकिन तब उन्होंने खुद इससे इनकार कर दिया था।
तब रिंकू ने कहा था कि वह AAP छोड़कर कहीं नहीं जा रहे। इन चर्चाओं के बाद वह चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मिले थे। मगर फिर एक दम से उन्होंने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर भाजपा जॉइंन कर ली थी।
जनवरी 2023 में जालंधर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद संतोख चौधरी का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया था। जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव से ठीक पहले, 6 अप्रैल 2023 को सुशील रिंकू कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए।AAP ने रिंकू को उपचुनाव में उतारा जहां वह संतोख चौधरी की पत्नी और कांग्रेस कैंडिडेट कर्मजीत कौर चौधरी को हराकर लोकसभा पहुंचे।