अमृतसर (द पंजाब प्लस) दिल्ली शराब पॉलिसी मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज (गुरुवार) दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगे। केजरीवाल दोपहर एक बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम चार बजे गोल्डन टेंपल और 4.30 बजे दुर्गियाना मंदिर में माथा टेकेंगे। फिर AAP की चुनावी कैंपेन को धार देंगे। शाम 6 बजे वह लाहौरी गेट पर पार्टी के उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में आयोजित रोड शो शामिल होंगे। उनके साथ पंजाब के CM भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। जबकि कल राम तीर्थ के दर्शन करेंगे।
जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल का पंजाब का यह पहला दौरा है। इससे पहले मार्च में गिरफ्तारी से पहले वह पंजाब आए थे। 12 मार्च को उन्होंने मोहाली में AAP का चुनावी कैंपेन लॉन्च किया था। इसके बाद 21 मार्च को ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से पंजाब में CM भगवंत मान खुद चुनाव की कमान संभाल रहे थे।