By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: राहुल गांधी के सामने पंजाब की रिपोर्ट पेश करेंगे खड़गे: आज हो सकती है मीटिंग
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > राहुल गांधी के सामने पंजाब की रिपोर्ट पेश करेंगे खड़गे: आज हो सकती है मीटिंग
Punjab

राहुल गांधी के सामने पंजाब की रिपोर्ट पेश करेंगे खड़गे: आज हो सकती है मीटिंग

The Punjab Plus
Last updated: 2026/07/14 at 11:24 AM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) कांग्रेस प्रमुख व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश से लौट चुके हैं और आज उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मीटिंग हो सकती है। खड़गे पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की रिपोर्ट राहुल गांधी के सामने रख सकते हैं।

भूपेश बघेल ने पंजाब के छह दिवसीय दौरे की रिपोर्ट पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपल को सौंप दी थी। केसी वेणुगोपाल पंजाब की रिपोर्ट पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चर्चा कर चुके हैं और अब दोनों मिलकर इसे राहुल गांधी के सामने रखेंगे।

राहुल गांधी बघेल की रिपोर्ट पर अंतिम फैसला लेंगे और उसके बाद पंजाब में कांग्रेस का भविष्य तय होगा। हालांकि भूपेश बघेल ने एक दिन पहले ही ट्वीट करके कहा है कि पंजाब में कोई सीएम फेस नहीं होगा। राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा।

उधर, चरणजीत सिंह चन्नी खेमा भी आज या कल में दिल्ली कूच कर सकता है, ताकि राहुल गांधी से टाइम मिलते ही मीटिंग की जा सके। चन्नी खेमे को राहुल गांधी से मीटिंग मिलने का इंतजार है।

पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने चन्नी गुट के साथ पंजाब दौरे के आखिरी मीटिंग की। मीटिंग में चन्नी गुट के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें राजा वडिंग का नेतृत्व पसंद नहीं है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यहां तक कह दिया कि कंप्रोाइज्ड नेता पार्टी को नहीं चाहिए। प्रताप बाजवा ने कहा कि हाईकमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। भूपेश बघेल के साथ हुई बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ और बघेल पंजाब कांग्रेस को गुटबाजी के हाल में छोड़कर दिल्ली चले गए। चन्नी खेमा अब इस मामले को लेकर पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी से मिलने की जिद पर अड़ा है। फिलहाल चन्नी गुट के सभी नेता चुप है और उन्होंने पूरा फोकस राहुल गांधी के साथ होने वाली मीटिंग पर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक चन्नी गुट के शीर्ष नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी की मीटिंग तो मीडिया से इस मुद्दे पर बात न की जाए।

The Punjab Plus 14 July 2026 14 July 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर
Next Article पंजाब पर फोकस: डेढ़ साल बाद चंडीगढ़ आएंगे PM मोदी,6 हजार वर्ग मीटर का जर्मन हैंगर पंडाल तैयार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरकार तय करेगी हवाई किराया, रेगुलेट करने के नियम तैयार:सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 2 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी; त्योहारों पर मनमाना किराया लेती हैं एयरलाइंस
India Punjab
पंजाब पर फोकस: डेढ़ साल बाद चंडीगढ़ आएंगे PM मोदी,6 हजार वर्ग मीटर का जर्मन हैंगर पंडाल तैयार
Punjab
डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर
Jalandhar
ID मांगने पर पुलिस के सामने युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा
Jalandhar
पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म:अब साल में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे; गवर्नर ने ऑर्डिनेंस को दी मंजूरी
Punjab
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?