By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को को दिया बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं को किया भाजपा में शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > Jalandhar > भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को को दिया बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं को किया भाजपा में शामिल
JalandharPolitics

भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को को दिया बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं को किया भाजपा में शामिल

The Punjab Plus
Last updated: 2024/05/17 at 10:37 AM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

सुशील रिंकू के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोक सभा में विजय का परचम लहराएगी: विजय रुपाणी

जालंधर (दीपक पंडित) आज भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के प्रयासों से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, के नेतृत्व में भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह सगरावाली आदमपुर,वार्ड नंबर 72 के अध्यक्ष, नितज कश्यप, आम आदमी पार्टी के आईटी सेल के इंचार्ज, बंटी भंडारी,वार्ड अध्यक्ष,कुलभूषण जसम, कांग्रेस पार्टी से जोगिंदर पाल पब्बी, जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया इंचार्ज, शेर सिंह शेरु, मनीष मेहरा, मनीष सहगल, दीपक कुमार,बलजीत सिंह, बलबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, लाडी अंगूराल,और विजय,को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सिरोपा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस अवसर पर विशेष रूप से लोकसभा प्रदेश ऑफिस इंचार्ज एवं पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,रमन पब्बी, सुभाष सूद,अभी लोच,राजू मागो,अमित भाटिया,तरुण कुमार,भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। विजय रुपाणी ने सभी नेताओं का भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया तथा कहा कि इन लोगों का पार्टी में आने से जालंधर लोकसभा में भाजपा और ज्यादा मजबूत हो गई है।इस अवसर पर विजय रुपाणी ने भाजपा ज्वाइन करने पर सभी नेताओं का भाजपा का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि इनकी आने से भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब के मौजूदा हालात चिंता का विषय बने हुए हैं।

प्रदेश में गुंडागर्दी,अराजकता,और नशे का कारोबार अपने चरम पर है उन्होंने कहा कि 2014 से निरंतर मोदी सरकार द्वारा देश में मूलभूत सुविधाओं तथा सामान्य वर्ग के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए बहुत कुछ किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार का एक ही नारा दिया है कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रांतों को भी आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोक सभा में विजय का परचम लहराएगी और मोदी सरकार के 400 सीटों के मिशन को पूरा करने में मजबूती के साथ सहयोग करेंगे। जालंधर के विकास की रफ्तार को तेज कर स्मार्ट सिटी का काम पहल के आधार पर किया जाएगा

The Punjab Plus 17 May 2024 17 May 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान
Next Article माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरुरी खबर, मिलने जा रही ये सुविधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

THE PUNJAB PLUS NEWS की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
India
श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र: श्री देवी तालाब मंदिर के नवनिर्माण की 55वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
Jalandhar
दर्दनाक हादसा: दुल्हन की विदाई मातम में बदली, माता-पिता और चाची की मौत
Punjab
हवाई यात्रियों को पड़ेगा महंगाई का झटका: जल्द बढ़ सकती हैं दिल्ली-मुंबई की टिकटें
Jalandhar
एनएचएम कर्मचारियों की वेतन न मिलने पर हड़ताल शुरू, 4 दिसंबर को एमडी कार्यालय का घेराव
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?