चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस) पंजाब की सभी 13 लोकसभा और चंडीगढ़ सीट पर मतदान जारी है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को मोहाली सीट से वोट डाला। उन्होंने कहा कि हर वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा। चड्ढा ने वोट डालने के बाद उंगली पर लगी वोटिंग इंक दिखाई और मीडिया से बात करते हुए कहा, ’आज भारत का महापर्व है। नागरिकों का हर वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।’
लोकतंत्र के इस महापर्व पर मैंने एक जागरूक वोटर होने की अपनी ज़िम्मेदारी निभाई। आप सब भी वोट डालने ज़रूर जाएँ।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/kwmHQrBiHW
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) June 1, 2024
उन्होंने आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मोहाली जिले के लखनौर में मतदान किया। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 24,451 मतदान केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान के लिए राज्य में केंद्रीय बलों सहित करीब 70,000 सुरक्षाकर्मयिों को तैनात किया गया है। राज्य में कुल 2,14,61,741 पात्र मतदाता हैं जिनमें 1,12,86,727 पुरुष एवं 1.01,74,241 महिलाएं हैं। थर्ड जेंडर के 773 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1,58,718 है। वहीं, 1.614 एनआरआई वोटर भी हैं। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतगणना 4 जून को होगी।
''आज लोकसभा 2024 चुनाव का आखिरी वोटिंग फेज है. आज भारतवासियों द्वारा दिया गया एक-एक वोट ये तय करेगा कि देश की दशा और दिशा कैसी होगी.:''
मतदान के बाद बोले AAP सांसद @raghav_chadha#Election2024 #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/3JbLiK8s52
— AAP (@AamAadmiParty) June 1, 2024