नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) पंजाब के पूर्व सांसद और लुधियाना से भाजपा के उम्मीदवार रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने आज दिल्ली में रेल राज्य मंत्री का पदभार संभाला है। बिट्टू ने कहा कि रेल को आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। बिट्टू ने कहा कि वह धन्यवाद करते है है प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित का जिन्होंने उन्हें इस काबिल समझा।
बिट्टू ने कहा कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के कंधे के साथ कंधा मिलाकर रेल सेवाओं को बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल सेवा ऐसा काम है जो लोगों के साथ जमीनी स्तर पर जुड़ा है। क्लास-4 के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक सभी को एक समान सम्मान देकर रेलवे को विकास की राह पर ले जाया जाएगा।