चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज लुधियाना पहुंच रहे हैं। वड़िंग आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। जालंधर उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई जा सकती है।
वड़िंग लुधियाना में अपना कार्यालय खोल रहे हैं और इसके उद्घाटन की तारीख भी आज तय हो सकती है। वे आज दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वड़िंग के शहर में आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। वड़िंग लुधियाना से नए सांसद हैं। उन्हें जीते हुए अभी 20 दिन ही हुए हैं।
चुनाव के दौरान वड़िंग ने जनता से वादा किया था कि वे लोगों के फोन उठाएंगे और लोगों के लिए काम भी करेंगे। वड़िंग ने 10 साल तक सांसद रहे भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को करारी शिकस्त दी थी।