जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब के जालंधर वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना पूर्ण जोर लगा रही है। बीजेपी द्वारा अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले की जारी कर दी गई थी। अब इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी द्वारा भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह ने बताया कि जालंधर विधानसभा पश्चिम और उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग को 32 स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गई है। जिसमें मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, केन्द्रीय संयोजक रणधीर सिंह बेनीवाल सहित 32 लोगों के नाम शामिल हैं।
पढ़ें बसपा द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची….

