लुधियाना (द पंजाब प्लस) लुधियाना में मंगलवार को आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में आशा वर्करों ने आज डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आशा वर्कर प्रधान राजवीर कौर ने कहा कि कोई भी आशा वर्कर काम का बहिष्कार नहीं करेगी। हमें अपनी मांगों के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का आशा वर्करों को 58 साल में रिटायर करने का फैसला तानाशाही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द ही इस फैसले को वापस लेना चाहिए।
राजवीर ने कहा कि प्रशासन से मांग की गई है कि जालंधर उपचुनाव के दौरान उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री भगवंत मान से करवाई जाए। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को मांग पत्र भी दिया है। अगर उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से करवाई जाती है तो ठीक है, नहीं तो सभी आशा वर्कर जालंधर जाएंगी।
उन्होंने कहा कि वह मांग करते हुए कहा हैं कि सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए। वहीं आशा वर्करों को मिलने वाले 2500 भत्ते को बढ़ाकर 5000 करने की अपील की गई। धरने के दौरान आशा वर्करों ने चेतावनी देते कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान न दिया तो वह संघर्ष को तेज करेंगे और अपनी मांग पर डटे रहेंगे।