जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब में मौसम बदलने लगा है। तापमान में गिरावट आई है। 27 जून से तापमान में गिरावट आने वाली है। बारिश की पूरी संभावना है। आने वाले दिनों में लोगों को लू से राहत मिलेगी। लू का अभी कोई अलर्ट नहीं है। हवा में नमी लगातार बढ़ती रहेगी, जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। जानकारी देते हुए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लोगों को लू से राहत मिली है। लेकिन पिछले दिन अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक रहा। पहले के मुकाबले दिन में लू का प्रकोप काफी कम हो गया है। 27 जून से बारिश की भी संभावना है।