जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सचखंड डेरा बल्लां अपने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत भी साथ रहे। सी.एम. मान ने परिवार सहित गुरु महाराज जी का आर्शीवाद लिया। उन्होंने अपने परिवार और राज्य की भलाई की कामना भी की। आपको बता दें कि सीएम मान अब पत्नी और बेटी के साथ जालंधर में रहेंगे। 27 जून को उन्होंने कैंट के दीपनगर के घर में गृह प्रवेश किया है।
जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में शिफ्ट होने के बाद उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। जालंधर वेस्ट के उप चुनाव 10 जुलाई को होने जा रहे हैं। चुनावों के बाद भी सी.एम. आफिस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा और सप्ताह में 2 से 3 दिन तक वह यहीं पर रहेंगे और जालंधर व आसपास के लोगों को चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी और अपनी समस्याओं को लेकर सीधे उनसे रूबरू हो सकेंगे।