लुधियाना (दीपक पंडित) पंजाब भाजपा आज पंजाब के लुधियाना में बैठक कर रही है। बैठक को पंजाब की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता भी मौजूद हैं। बैठक की अध्यक्षता भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ कर रहे हैं।
बैठक में हिस्सा लेने के लिए आलाकमान की ओर से केंद्रीय मंत्री भूपिंदर यादव और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ भी पहुंचे हैं। इसके अलावा पंजाब के राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह भी मौजूद हैं।
यह बैठक फिरोजपुर रोड स्थित बने कासा-ला-बारेन पैलेस में हो रही है। जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। बैठक के बाद राष्ट्रीय व स्टेट स्तर के नेता मीडिया के रुबरू भी होंगे।बैठक को लेकर सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। तैयारियों का जिम्मा युवा मोर्चा के हाथ सौंपा गया था। इसके लिए पंडाल भी सजाया गया है जिसमें 3 हजार के करीब कुर्सियां लगाई गई हैं।
अनील सरीन ने बताया कि इस बैठक में पंजाब की राजनीति से संबंधित अहम फैसले होंगे। पार्टी की मजबूती संबंधी जहां चर्चा होगी तो वहीं पंजाब की बेहतरी के लिए भी अहम फैसले लिए जाएंगे। वहीं नगर निगम इलेक्शन से संबंधित विचार भी किए जाएंगे।