जालंधर (दीपक पंडित) एडवोकेट्स फॉर फार्मर्स लेबर के महासचिव एडवोकेट राजू अंबेडकर ने पंजाब एवं हरियाणा हरि कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का स्वागत किया और कहा कि हाई कोर्ट का यह आदेश भारत के लोकतंत्र और संविधान की जीत है। इस आदेश से लोगों का भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है। लंबे समय से हरियाणा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की मिलीभगत से शंभू बॉर्डर को अलोकतांत्रिक तरीके से जबरन बंद कर दिया गया था, जो भारत के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन था, इस मामले में वकील सूरज प्रकाश लाडी ने कहा कि इस मामले में कई संगठनों ने इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। अंततः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से स्पष्ट कहा गया कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग पंजाब से हरियाणा, दिल्ली और जम्मू कश्मीर आने वाले लोगों के लिए जीवन रेखा की तरह है। इसलिए इसे लंबे समय तक बंद नहीं किया जा सकता। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये इस आदेश के लिये हमारा संगठन तहे दिल से आभारी है।